'दुनिया के किसी भी नेता ने ऑपरेशन सिंदूर रोकने को नहीं कहा', कांग्रेस को पीएम मोदी का जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से अपना ऑपरेशन रोकने को नहीं कहा. 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने की कोशिश की. उन्होंने एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन मैं अपनी सेना के साथ बैठक में था.'

PM Narendra Modi | ANI X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया कि "दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से अपना ऑपरेशन रोकने को नहीं कहा. उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने एक नए युग की शुरुआत की है, जहां आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई अब भारत की शर्तों पर होगी. पीएम ने पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों को भी झूठा साबित करते हुए कहा कि अब भारत ‘बुद्ध का देश है, युद्ध का नहीं’, लेकिन मजबूती के बिना शांति संभव नहीं.

पाकिस्तान को ऐसी सजा दी कि कई एयरबेस आज भी ICU में हैं... पीएम मोदी बोले-आतंक के खिलाफ कोई नरमी नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से अपना ऑपरेशन रोकने को नहीं कहा. 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने की कोशिश की. उन्होंने एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन मैं अपनी सेना के साथ बैठक में था, इसलिए मैं उनका फोन नहीं उठा सका. बाद में मैंने उन्हें वापस कॉल किया.अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझे फोन पर बताया कि पाकिस्तान एक बड़ा हमला करने वाला है. मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान की यही मंशा है तो उसे बहुत नुकसान होगा. अगर पाकिस्तान हमला करता है, तो हम बड़ा हमला करके जवाब देंगे.यही मेरा जवाब था..."

PM मोदी ने विपक्ष को दिया जवाब

22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में

पहल्गाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने उस रात 22 मिनट के भीतर आतंकियों को जवाब दे दिया. दुश्मन के अड्डों को वहां जाकर नष्ट किया गया, जहां पहले भारत की सेना कभी नहीं पहुंची थी.

आतंक के आकाओं को नींद नहीं आती

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आतंक के मास्टरमाइंड को नींद नहीं आती क्योंकि उन्हें पता है कि “भारत आएगा और मार कर जाएगा.” उन्होंने इसे भारत की नई नीति बताया और कहा कि अब कोई भी आतंक को समर्थन देने वाला देश या सरकार अलग नहीं माने जाएंगे.

पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकी को किया बेअसर

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों का अब कोई असर नहीं है. भारत ने दिखा दिया है कि वह इस तरह के दबाव में नहीं आएगा. पाकिस्तान के एयरबेस आज भी ICU में पड़े हुए हैं, भारत ने तकनीकी ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया है कि पूरी दुनिया चौंक गई.

आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दुनिया ने माना

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने Made in India ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. यह आत्मनिर्भर भारत की सैन्य क्षमता का प्रतीक है, जिसे अब विश्व समुदाय भी पहचानने लगा है.

कांग्रेस पर सीधा हमला: “पाकिस्तान की भाषा बोल रही है कांग्रेस”

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “जिस तरह के बयान पाकिस्तान दे रहा है, वही बयान कांग्रेस भी दे रही है – शब्द दर शब्द.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तान से प्रमाण मांगने की तरह बात कर रही है, जैसे वह सबूतों पर ही विश्वास नहीं करती.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sonia Gandhi Instagram Debut: सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर रखा कदम; अपनी बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging’ की पहली झलक की साझा