देश

पाकिस्तान में भारतीय महिला पायलट शिवानी सिंह के पकड़े जाने की खबर फर्जी, अफवाहों से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर यह झूठी खबर फैलाई गई कि भारतीय महिला एयरफोर्स पायलट शिवानी सिंह पाकिस्तान की गिरफ्त में हैं. लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर की पुष्टि ज़रूर करें.

पाकिस्तान में भारतीय महिला पायलट शिवानी सिंह के पकड़े जाने की खबर फर्जी, अफवाहों से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की महिला पायलट स्क्वॉड्रन लीडर शिवानी सिंह को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है. लेकिन सच्चाई ये है कि यह खबर पूरी तरह फर्जी है.

PIB फैक्ट चेक ने किया खुलासा

सरकारी संस्था PIB Fact Check ने इस वायरल दावे की जांच की और साफ कर दिया कि कोई भी भारतीय महिला पायलट पाकिस्तान की गिरफ्त में नहीं है. PIB ने ट्वीट करके बताया कि यह दावा झूठा और भ्रामक है, और इसे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

कहां से फैली अफवाह?

यह अफवाह कुछ प्रो-पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स से फैलाई गई, जिनका मकसद भारत में भ्रम और तनाव पैदा करना था. इन हैंडल्स ने झूठी फोटो और नाम के साथ दावा किया कि स्क्वॉड्रन लीडर शिवानी सिंह पकड़ी गई हैं.

जनता से अपील

PIB और भारतीय वायुसेना की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर भरोसा न करें और फर्जी खबरों को आगे न बढ़ाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).