Night Curfew: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में नाइट कर्फ्यू लागू

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. 8 अप्रैल से कर्फ्यू लागू किया जाएगा और 16 अप्रैल तक यह प्रभावी रहेगा.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 8 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का फैसला किया है. 8 अप्रैल से कर्फ्यू लागू किया जाएगा और 16 अप्रैल तक यह प्रभावी रहेगा. रात के दस बजे से लेकर सुबह के छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, नाइट कर्फ्यू केवल लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में ही लागू होगा, न कि ग्रामीण क्षेत्र में. फल, सब्जियां, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की आपूर्ति जारी रहेगी.

रात की पाली में काम करने वाले सरकारी व अर्ध-सरकारी कर्मियों और आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं में लगे निजी क्षेत्र के कर्मियों को इस दौरान छूट दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा, यह प्रतिबंध मेडिकल, नर्सिग और पैरा मेडिकल संस्थानों पर लागू नहीं होगा. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले लोग अपना टिकट दिखाकर यात्रा कर सकेंगे. मालगाड़ियों के आवागमन पर भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. यह भी पढ़ें : Nocturnal Curfew: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला

लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,333 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि राज्य में 6,023 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

बुधवार देर रात को हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्य जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि अगर उन्हें अपने इलाके में 500 से अधिक मामले मिले, तो वे भी क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लागू कर सकते हैं. 8 अप्रैल से बनारस में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा, जो रात के 9 से सुबह के 6 बजे तक जारी रहेगा. इस दौरान सभी गैर-चिकित्सा संस्थान बंद रखे जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें