PFI on Radar: पीएफआई पर रेड जारी, आठ राज्यों में NIA सहित अन्य एजेंसियों की छापेमारी; कई गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत अन्य जांच एजेंसियों ने एक बार फिर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर के कई ठिकानों पर छापेमार की है. जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत अन्य जांच एजेंसियों ने एक बार फिर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के देशभर के कई ठिकानों पर छापेमार की है. जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है. आठ अन्य राज्यों में पीएफआई पर छापेमारी की जा रही है. पीएफआई के कई सदस्यों को हिरासत में भी लिया गया है. वोट बैंक के लालच में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दौर की छापेमारी में पीएफआई नेताओं से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं. एनआईए के नेतृत्व में पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां आठ राज्यों में छापेमारी कर रही हैं. असम के सात पीएफआई नेताओं को आज सुबह करीब 5 बजे राज्य पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें कामरूप जिले के नगरबेरा इलाके से गिरफ्तार किया गया. मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.
जानकारी के मुताबिक जांच एजेंसियों ने अलग-अलग जगहों से PFI के कुल 17 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है. इसमें 7 सदस्य असम से तो 10 मेंबर कर्नाटक से गिरफ्तार किए गए हैं. इससे पहले हाल ही में NIA ने केरल से PFI मेंबर शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था. जिससे पूछताछ में ये सामने आया था कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफि इंडिया के टारगेट पर थी.
इससे पहले गुरुवार (22 सितंबर) को, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार और मणिपुर सहित 15 राज्यों में 93 स्थानों पर पीएफआई के खिलाफ कई स्थानों पर तलाशी ली थी.
पीएफआई के शीर्ष नेताओं और सदस्यों के घरों और कार्यालयों पर तलाशी ली गई थी, जिसमें इनपुट और सबूत थे कि वे आतंकवाद और टेरर फंडिंग में शामिल थे और हथियार प्रशिक्षण प्रदान करने और लोगों को कट्टरपंथी बनाने के लिए शिविर आयोजित कर रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2022 08:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

