News 24 Assembly Election Results 2023 Live Streaming: 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज, यहां देखें लाइव

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. इन तीन राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है.

Assembly Election Results 2023 | File

देश के 5 राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में मतदान हो चुके हैं और अब नतीजों का इंतजार है. मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के नतीजे आज यानी 3 दिसंबर को आएंगे जबकि मिजोरम विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. देश में लोकसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम समय बाकी है. इन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. इन तीन राज्यों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है. एग्जिट पोल्स में यहां कांग्रेस आगे दिख रही है.

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनावों के नतीजों से जुड़ी चर्चा आप News 24 पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा चुनावी नतीजे आप लेटेस्टली पर लाइव पढ़ सकते हैं.

चुनावी नतीजों के रुझान सुबह आठ बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे, जिसे हम सबसे पहले आप तक पहुंचाएंगे. बीती 7 नवंबर से 30 नवंबर तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में मतदान हुआ था. मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुए थे. साल 2024 से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट