डोप टेस्ट में फेल होने के बाद कभी नहीं सोचा था कि इंग्लैंड के लिए फिर से खेलूंगा: एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 2019 में एक डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद वह अपने देश की जर्सी में फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल पाएंगे.

Alex Hales

लंदन ,17 सितम्बर : इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 2019 में एक डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद वह अपने देश की जर्सी में फिर से अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल पाएंगे. 33 वर्षीय हेल्स को यह दूसरा मौका मिला है. वह 2019 में डोप टेस्ट में विफल रहे थे लेकिन अब वह कप्तान जोस बटलर और कोच मैथ्यू मॉट के तहत खेलने के लिए तैयार हैं.

तत्कालीन कप्तान इयोन मॉर्गन ने दावा किया था कि हेल्स ने टीम मूल्यों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है. हेल्स सफेद गेंद टीम में लौटे हैं. उन्हें चोटिल जानी बेयरस्टो की जगह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है. हेल्स ने डेली मेल से कहा कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने 2019 में विश्व कप से पहले मनोरंजन-संबंधी ड्रग्स लेने के बारे में बताया नहीं था. उन्होंने कहा, "यह मेरी गलती थी. यह मैंने किया था. आपको शीशे में खुद को देखना होगा और एक व्यक्ति के रूप में सुधार करना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा." यह भी पढ़ें : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अलपुझा पहुंची, राहुल गांधी युवाओं से करेंगे मुलाकात

हेल्स ने कहा, "विश्व कप से चूकना काफी दर्दनाक था." उन्होंने कहा, "अपनी टीम को विश्व कप जीतते देखना शानदार था लेकिन साथ यह बात भी आपको अंदर तक खाती है कि आपको इस टीम का हिस्सा होना चाहिए था." उन्हें इंग्लैंड की तरफ से खेलने का दूसरा मौका बेयरस्टो की चोट के कारण मिला है. उन्होंने मॉर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से बात करने का साहस जुटाया और उन्हें सकारात्मक जवाब मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट