नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की, महाकाल लोक को देखा

प्रधानमंत्री प्रचंड इंदौर हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में जन-प्रतिनिधियों से भी मिले और इंदौर के पोहे और समोसे का भी स्वाद लिया. मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें इंदौर की विशेषताओं से अवगत कराया. प्रचंड के उज्जैन रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट परिसर में उपस्थित नेपाली मूल के नागरिकों से मिले और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने आए विभिन्न दलों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन को सराहा.

नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड (Photo : Tw/@AIRNewsHindi)

इंदौर/उज्जैन: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे. हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका भव्य स्वागत किया. नेपाल के प्रधानमंत्री उसके बाद उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की और महाकाल लोक का जायजा लिया. इंदौर में परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया. नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वे उनसे पहली बार मिले हैं. प्रधानमंत्री प्रचंड के साथ अन्य अतिथियों में गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद तथा अन्य मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत और नेपाल अत्यंत प्राचीन राष्ट्र हैं. दोनों भले ही दो शरीर हों पर सांस्कृतिक रूप से वे एक हैं। दोनों का सांस्कृतिक वैभव, सभ्यता और संस्कार एक जैसे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध आने वाले दिनों में और भी प्रगाढ़ होंगे. कांग्रेस अगले तीन-चार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया कर देगी: राहुल गांधी

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड के इंदौर आगमन पर मध्यप्रदेश की सांस्कृति का प्रदर्शन किया गया. निमाड़ का गणगौर और साथ में भगोरिया के उल्लासपूर्ण नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया. इंदौर के युवाओं के श्री स्वर ध्वज पथक के 50 सदस्यीय दल ने ढोल-तासों और केसरिया ध्वज के साथ उद्घोष करते हुए प्रचंड का स्वागत किया. बालिकाओं द्वारा स्वागत में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई.

प्रधानमंत्री प्रचंड इंदौर हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में जन-प्रतिनिधियों से भी मिले और इंदौर के पोहे और समोसे का भी स्वाद लिया. मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें इंदौर की विशेषताओं से अवगत कराया. प्रचंड के उज्जैन रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट परिसर में उपस्थित नेपाली मूल के नागरिकों से मिले और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने आए विभिन्न दलों से मुलाकात कर उनके प्रदर्शन को सराहा.

उज्जैन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ उन्होने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने उज्जैन में महाकाल लोक का ई-कार्ट से भ्रमण किया. महाकाल लोक की विशेषताओं के बारे में उन्हें राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा जानकारी दी गई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड