देश

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहनों और सड़क निर्माण की मशीन को लगाई आग

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने शनिवार को वाहनों और सड़क निर्माण की मशीन को आग लगा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. तोंग्पल पुलिस थानांतर्गत चिदपाल गांव के पास एक सड़क का निर्माण हो रहा था जहां नक्सलियों ने दोपहर में दो ट्रक, पानी का एक टैंकर और निजी कंपनी की एक कंक्रीट मिश्रण मशीन जला दी.

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने वाहनों और सड़क निर्माण की मशीन को लगाई आग
आग/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने शनिवार को वाहनों और सड़क निर्माण की मशीन को आग लगा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. तोंग्पल पुलिस थानांतर्गत चिदपाल गांव के पास एक सड़क का निर्माण हो रहा था जहां नक्सलियों ने दोपहर में दो ट्रक, पानी का एक टैंकर और निजी कंपनी की एक कंक्रीट मिश्रण मशीन जला दी.

अधिकारी ने कहा, “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्य प्रगति पर है. ठेकेदार को सुरक्षा कारणों से कार्य रोकने की चेतावनी दिए जाने के बावजूद उसने निर्माण कार्य जारी रखा. हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी चेतावनी पर ध्यान न देने के कारण उसके वाहनों को हाल ही में जब्त किया गया था.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).