देश

नाशिक: कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र में नासिक जिले के पनगरी गांव के निकट एक कार और एक सरकारी बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी...

नाशिक: कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत, कई घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS )

नासिक:  महाराष्ट्र में नासिक जिले के पनगरी गांव के निकट एक कार और एक सरकारी बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात सिन्नार-शिरडी राज्य राजमार्ग पर हुई.

पुलिस के मुताबिक, जिस समय हादसा हुआ उस समय महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस शिरडी से मुंबई जा रही थी जबकि कार जिले में सिन्नार से कोपरगांव की ओर जा रही थी.

यह भी पढ़ें: नासिक में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

पुलिस ने बताया, "बस की टक्कर के बाद कार में यात्रा कर रहे चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बस के कुछ यात्री और इसके चालक घायल हो और उन्हें सिन्नार एवं शिरडी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).