Nagpur Factory Explosion: नागपुर में फैक्ट्री में विस्फोट में 9 लोगों की मौत, कई घायल
नागपुर में रविवार सुबह एक विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
नागपुर, 17 दिसंबर : नागपुर में रविवार सुबह एक विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
स्थानीय लोगों ने बताया कि औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के बाजारगांव प्लांट में सुबह करीब नौ बजे जोरदार विस्फोट हुआ. अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट का कारण ज्ञात नहीं है और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय कारखाने में कितने कर्मचारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : Demand for Black Colored Things: काले रंग की चीजों को माना जाता हैं ‘शनि’ का प्रतीक, बढ़ रही काले रंग के कुत्ते और बंदरों की मांग
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और बचाव एवं राहत का काम जारी है, जबकि श्रमिकों और पीड़ितों के परिजनों ने बड़ी संख्या में कारखाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

