एजेंसी न्यूज

Tamil Nadu: नड्डा 14 जनवरी को चेन्नई में मनाएंगे पोंगल

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 14 जनवरी को तमिलनाडु का एकदिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वे चेन्नई में पार्टी की राज्य इकाई की ओर से पोंगल के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Tamil Nadu: नड्डा 14 जनवरी को चेन्नई में मनाएंगे पोंगल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 जनवरी : भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) 14 जनवरी को तमिलनाडु का एकदिवसीय दौरा करेंगे और इस दौरान वे चेन्नई में पार्टी की राज्य इकाई की ओर से पोंगल के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘नड्डा पश्चिमी चेन्नई जिले के मदुरावोयल में पार्टी की ओर से पोंगल पर आयोजित ‘नम्मा ओरू पोंगल’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.’’

उन्होंने बताया कि चेन्नई में ही नड्डा एक पत्रिका की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. ज्ञात हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी 14 जनवरी को ‘पोंगल’ के दिन तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे. मदुरै जिले के अवनीपुरम में एक ‘‘जल्लीकट्टू’’ कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : एमएनएम ने उद्योग के लिए एजेंडा जारी किया

‘जल्लीकट्टू’ तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).