देश

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर की करीबी सहयोगी मधु को सीबीआई ने गिरफ्तार किया

बिहार के मुजफ्फरपुर आश्रयगृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की करीबी कही जानी वाली मधु मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष हाजिर हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: ब्रजेश ठाकुर की करीबी सहयोगी मधु को सीबीआई ने गिरफ्तार किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर आश्रयगृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की करीबी कही जानी वाली मधु मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष हाजिर हुई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि मधु को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे कैंप कार्यालय में पूछताछ की जा रही है. मधु ने पत्रकारों के समक्ष खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि वह न इस मामले में आरोपी है और न ही अदालत द्वारा उसके खिलाफ कोई वारंट निर्गत किया गया है. इस मामले की जांच कर रही टीम कई बार उसके घर पहुंची थी, जिस कारण घर के लोगों को परेशानी हो रही थी.

मधु ने यहां कहा, "मेरा आश्रयगृह में न आना-जाना था और ना ही उसकी कोई जानकारी है। मैं ब्रजेश ठाकुर के लिए काम जरूर करती थी, मगर वहां क्या हुआ, इसकी जानकारी मुझे नहीं है." उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी सच्चाई है, उसे सामने आना चाहिए. आश्रयगृह में लड़कियों के यौन-शोषण का खुालासा तब हुआ था, जब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा राज्य के समाज कल्याण विभाग को जमा की गई अपनी रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया था. यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर कांड: पूर्व मंजू वर्मा की बढ़ सकती है मुश्किलें, SC ने गिरफ्तार नहीं करने पर बिहार सरकार को लगाई फटकार

इसके बाद बिहार पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। इस मामले में अब तक ब्रजेश ठाकुर सहित 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीबीआई सूत्रों का दावा है कि ठाकुर की सबसे करीबी मधु से पूछताछ के बाद कई राज सामने आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).