दिल्ली के खेत में युवती का क्षत-विक्षत मिला शव, अर्धनग्न होने के चलते रेप की आशंका
दिल्ली (Delhi) के घिटोरनी इलाके में मंगलवार को एक खेत में एक युवती का अर्धनग्न, क्षत-विक्षत शव मिला. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार, उन्हें दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में खाली खेत में पड़ी युवती के शव के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. युवती की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के घिटोरनी इलाके में मंगलवार को एक खेत में एक युवती का अर्धनग्न, क्षत-विक्षत शव मिला. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के अनुसार, उन्हें दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के घिटोरनी इलाके में खाली खेत में पड़ी युवती के शव के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली. युवती की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. दहेज के भूखे पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, फंदे से लटककर जान देने को हुई मजबूर, अब मिली सजा- जानें पूरा मामला
पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि शव सड़ चुका था और वह अर्ध-नग्न अवस्था में था. अधिकारी ने कहा, "मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है." उन्होंने कहा कि शव को संरक्षण और परीक्षण के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है और उचित कार्रवाई की जा रही है.
वहीं, दिल्ली पुलिस ने 11 मई को लापता हुई एक हरियाणवी गायिका की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित और अनिल के रूप में हुई है. गायिका का क्षत-विक्षत शव, जिसकी पहचान संगीता उर्फ दिव्या (29) के रूप में हुई है, हरियाणा के मेहम में एक सड़क के किनारे दफन किया गया पाया गया था.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने कहा कि हमें पीड़िता संगीता के माता-पिता से 14 मई को शिकायत मिली थी कि उनकी बेटी लापता हो गई है. इसके बाद हमने अपनी जांच शुरू की.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

