मध्यप्रदेश: हिंदू लड़की से शादी के लिए मुस्लिम युवक ने बदला धर्म, फर्जी कागजात बनवाने वाला गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में मध्य प्रदेश के सागर जिले में आए एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए फर्जी कागजात तैयार करा लिए. इस बात की भनक पुलिस को लगी तो आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, मकरोनिया थाने के राजाखेड़ी गांव में एक संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिली थी.
सागर : उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में मध्य प्रदेश के सागर जिले में आए एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए फर्जी कागजात तैयार करा लिए. इस बात की भनक पुलिस को लगी तो आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, मकरोनिया थाने के राजाखेड़ी गांव में एक संदिग्ध युवक के बारे में सूचना मिली थी.
सूचना के आधार पर जांच एजेंसियों ने उस पर नजर रखी और कई दिनों तक पूछताछ भी की. पूछताछ में पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है. आरोपी का वास्तविक नाम मोहम्मद शाहिद है और वह नाम बदलकर राजाखेड़ी में रह रहा था.
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: अगवा कर सिख लड़की का कराया धर्म परिवर्तन, फिर की जबरन शादी, मूक बने इमरान खान से परिवार ने मांगी मदद
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शुक्रवार आईएएनएस को बताया कि "शाहिद ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपना नाम बदला और उसने विनोद चौबे के नाम से फर्जी मार्कशीट बनवाई. इसके अलावा उसने अन्य कागजात तैयार कराए और साथ ही एक गाड़ी भी खरीदी."
सांघी ने बताया, "पूछताछ और जांच में उसकी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता नहीं पाई गई है. मगर उसने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए धर्म बदलकर कागजात तैयार कराए. इस आधार पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है."
बताया गया है कि आरोपी बीते एक दशक से मध्य प्रदेश में ही रह रहा है. इससे पहले वह भोपाल में एल्यूमीनियम शीट बनाने का काम करता था. इसके बाद बाद वह सागर आ गया. भोपाल में उसका मालिक उसे विनोद के नाम से जानता था. जब वह सागर आया तब उसने अपना नाम विनोद ही बताया. इसी दौरान उसे एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया और दोनों शादी के लिए तैयार हो गए. उसे इस बात का डर था कि कहीं उसने सच बता दिया तो रिश्ता न टूट जाए, लिहाजा उसने विनोद चौबे के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

