Murshidabad Violence: राम नवमी जुलूस पर बवाल, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में हिंसा के बाद 30 गिरफ्तार, CAPF की तैनाती से काबू में हालात

प्रभावित इलाकों में CAPF के जवान लगातार गश्त और रूट मार्च कर रहे हैं. चुनाव आयोग (ECI) ने इस घटना को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रातभर गश्त और त्वरित कार्रवाई के चलते शनिवार सुबह से हालात सामान्य हो गए हैं और दुकानें भी खुल गई हैं. एहतियात के तौर पर इलाके में धारा लागू कर भीड़ जुटने पर रोक लगाई गई है.

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में राम नवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की त्वरित कार्रवाई से हालात अब नियंत्रण में हैं, हालांकि कुछ समय के लिए इलाका पूरी तरह तनावग्रस्त हो गया था. Manoj Kumar Jha on Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा पर आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा .. कितनी जगह ये कार्ड खेलोंगे, ये घिस चूका है

झड़प में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार, स्थिति काबू में आने के बाद आरोपियों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी की जा रही है. इस मामले में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें एक स्वत: संज्ञान (सुओ मोटू) मामला भी शामिल है. अन्य आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.

प्रभावित इलाकों में CAPF के जवान लगातार गश्त और रूट मार्च कर रहे हैं. चुनाव आयोग (ECI) ने इस घटना को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रातभर गश्त और त्वरित कार्रवाई के चलते शनिवार सुबह से हालात सामान्य हो गए हैं और दुकानें भी खुल गई हैं. एहतियात के तौर पर इलाके में धारा लागू कर भीड़ जुटने पर रोक लगाई गई है.

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अनुभवी पुलिस अधिकारियों के तबादलों और तैनाती में बदलाव की वजह से यह तनाव पैदा हुआ. दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि इस साल राम नवमी के दौरान हिंसा पहले की तुलना में कम हुई है, क्योंकि निष्पक्ष और अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS Summit में होंगे शामिल