Gujarat Shocker: गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए बन गया हत्यारा, पड़ोसी महिला को चाकू से गोदा
गुजरात के राजकोट में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान 27 वर्षीय हेमाली के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने घर में कीमती सामान और पैसों की चोरी करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया है
Gujarat Shocker: गुजरात के राजकोट में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान 27 वर्षीय हेमाली के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने घर में कीमती सामान और पैसों की चोरी करने के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी मृतका का दूर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि हेमाली और उसके पति अल्पेश पिछले 7 महीने से जामनगर रोड पर शिवसागर सोसायटी में रह रहे थे. उनकी 2 साल की बेटी भी है. 14 फरवरी को हेमाली का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था. जब वह लौटा तो उसने घर में अपनी पत्नी की खून से लथपथ लाश देखी. उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे. पुलिस ने हत्या के पीछे पति का हाथ होने की आशंका जताई थी.
जांच के बाद पता चला कि यह हत्या पैसों की लालच में किसी अन्य आरोपी द्वारा की गई है. आरोपी सूरत में फर्नीचर उद्योग में काम करता है. वारदात से 3 दिन पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने राजकोट आया था. गर्लफ्रेंड ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने उसकी इच्छा पूरी करने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया.
फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान भी जब्त कर लिए हैं.
संबंधित खबरें
Bihar Board 12th Result 2026 Out: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए सफल; results.biharboardonline.com पर ऐसे चेक करें नतीजें
VIDEO: मुंबई के बोरीवली में केयर होम में बुजुर्ग महिला से मारपीट, केयरटेकर के खिलाफ FIR दर्ज
Pune News: पुणे में अजीब-मामला! मायके से पत्नी के घर लौटने से मना करने पर पति ने फूंक दी बीवी की स्कूटी, गिरफ्तार
Goa Sex Scandal: गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में BJP पार्षद का बेटा सोहम नाइक गिरफ्तार, लड़कियों का शोषण-अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप
\