देश

एक प्लेट बिरयानी का पैसा मांगने पर विवाद, गोली मारकर दुकानदार की हत्या

एक प्लेट बिरयानी की कीमत मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया. पुलिस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी-24 परागना जिले में यह घटना हुई.

एक प्लेट बिरयानी का पैसा मांगने पर विवाद, गोली मारकर दुकानदार की हत्या
(Photo Credits: Pixabay)

कोलकाता: एक प्लेट बिरयानी की कीमत मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया. पुलिस ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी-24 परागना जिले में यह घटना हुई. संजय मंडल को कथित तौर पर रविवार रात सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई, क्योंकि उसने ग्राहक से एक प्लेट बिरयानी के लिए 190 रुपये की मांग की थी.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस ने कहा, "यह झगड़ा एक प्लेट बिरयानी के लिए शुरू हुआ और एक ग्राहक ने संजय को गोली मार दी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है और हमने मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है."

पुलिस ने कहा, "अभी तक के लिए हमें यही समझ आया है कि यह मामला एक प्लेट बिरयानी का है, लेकिन इसमें जांच जारी है."

संजय के भाई ने कहा, "फिरोज ने मेरे भाई को गोली मारी. इस मामले में चार लोग-रजा, फिरोज, मोगरी और सलमान शामिल थे. वे सभी बदमाश थे. हम सब काफी डरे हुए हैं और हमें नहीं पता कि अपना व्यवसाय हम कैसे चलाएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2018 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).