एजेंसी न्यूज

West Bengal: पश्चिम बंगाल के गोघाट में भाजपा समर्थक की पत्नी की हत्या

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गयी. पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में बताया.

West Bengal: पश्चिम बंगाल के गोघाट में भाजपा समर्थक की पत्नी की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

गोघाट (पश्चिम बंगाल), 6 अप्रैल : पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली जिले में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गयी. पुलिस (Police) ने मंगलवार को इस बारे में बताया. पुलिस ने बताया कि घटना राजनीतिक रूप से संवेदनशील जिले के गोघाट इलाके में सोमवार रात करीब 11 बजे घटी. उन्होंने बताया कि माधवी अदक उस वक्त घायल हो गयीं जब कुछ लोग उनके घर में घुस आये और उनके पति पर हमला करने लगे.

अदक के परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) का हाथ है. हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद हमलावरों ने महिला की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गये.’’ यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पंजाब पहुंची

भाजपा ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि जांच जारी है और घटना में शामिल लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).