Mumbai Weather Update: मुंबईकरों को गर्मी से मिली राहत! शहर में अगले 2-3 दिन रहेगा तापमान 18-19°C

मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए लिए खुशखबरी है. फरवरी महीने में उन्हें गर्म मौसम की वजह से भले ही परेशान होना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें अगले दो-तीन दिन गर्मी से राहत मिलने वाली है. क्योंकि मुंबई का तापमान अगले दो-तीन दिन 18-19°C रहने वाला है, जिससे मौसम सुहाना रहेगा.

Mumbai Gateway

Mumbai Weather Update:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए लिए खुशखबरी है. फरवरी महीने में उन्हें गर्म मौसम की वजह से भले ही परेशान होना पड़ा था, लेकिन अब उन्हें अगले दो-तीन दिन गर्मी से राहत मिलने वाली है. क्योंकि मुंबई का तापमान अगले दो-तीन दिन 18-19°C रहने वाला है. जिससे मौसम सुहाना रहेगा.

मुंबई का मौसम सुहाना होने पर इस दौरान लोगों को सुबह और दोपहर दोनों समय काफी आरामदायक रहेगा. क्योंकि समुद्री हवा की वजह से ठंडी- ठंडी हवाएं चलेगीं. यानी, मार्च महीने के इन कुछ दिनों में मुंबई में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और उन्हें चिलचिलाती गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ेगा. यह भी पढ़े: Mumbai Weather and AQI Today: दिल्ली के बाद मुंबई में भी ठंड बढ़ी, तापमान गिरने के बाद शहर में कोहरे की धुंध देखी गई

जानें  आज का मौसम का हाल

आज, यानी 3 मार्च को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में साफ आसमान का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार, आज का मौसम उमस भरा रहेगा. जिसमें न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

फरवरी महीने में गर्मी को लेकर हीट वेव जारी हुआ था

वहीं इससे पहले, फरवरी महीने में 25 और 26 तारीख को मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया था. इन दोनों दिन मौसम विभाग ने तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई थी. इसके अलावा, मुंबई से सटे ठाणे, राजगढ़, रत्नागिरी सहित अन्य जिलों में भी फरवरी महीने में मौसम गर्म रहा. फरवरी महीने में अप्रैल और मई जैसी गर्मी देखने को मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Preview: वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Mumbai Weather Update: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त. मैच से पहले जानें मौसम का हाल

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Weather Forecast Today, April 12: देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल