Mumbai : मुंबई में महिला से बलात्कार, बेरहमी से किया गया हमला
मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उसपर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, 10 सितंबर : मुंबई (Mumbai) में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उसपर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है.
अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया. यह भी पढ़ें : सीएम Pushkar Singh Dhami ने ‘पब्लिक आई एप’ और ‘मिशन गौरा शक्ति एप’ किया लांच
उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई. अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

