मुंबई: डोंबिवली स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रेलवे की 'एक रुपये' क्लिनिक ने कराई नॉर्मल डिलीवरी

मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक महिला ने बेबी बॉय को जन्म दिया. बहुत कठिनाई और मदद के बाद महिला ने डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद लगभग 7.21 बजे, उसे ड्रेसिंग, सक्शन आदि के लिए डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक रूपये की सेवा देनेवाली क्लिनिक में ले जाया गया. डॉक्टर अक्षय उस समय क्लिनिक में मौजूद थे, वहां से माँ और बच्चे दोनों को एक सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और उनके पति के साथ आगे के उपचार के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया.

डोंबिवली स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक महिला ने बेबी बॉय को जन्म दिया. बहुत कठिनाई और मदद के बाद महिला ने डोंबिवली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक बच्चे को जन्म दिया उसके बाद लगभग 7.21 बजे, उसे ड्रेसिंग, सक्शन आदि के लिए डोंबिवली रेलवे स्टेशन पर एक रूपये की सेवा देनेवाली क्लिनिक में ले जाया गया. डॉक्टर अक्षय उस समय क्लिनिक में मौजूद थे, वहां से माँ और बच्चे दोनों को एक सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और उनके पति के साथ आगे के उपचार के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि महिला चेकअप कराने के लिए लोकल ट्रेन से कामा हॉस्पिटल जाने के लिए निकली थी. लेकिन रास्ते में ही उसे प्रसव पीड़ा होने लगी. खबरों के अनुसार अभी बच्चे की डिलीवरी में टाइम था. लेकिन वक्त से पहले ही बच्चा दुनिया में आ गया. महिला की उम्र 29 साल है, जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है. महिला की पहचान जैस्मीन शब्बीर शेख के रूप में हुई है.

डिलीवरी के बाद, महिला के पति ने रेलवे अधिकारियों को मदद के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा  "हम रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और डॉक्टरों को डिलीवरी और उपचार के लिए धन्यवाद देते हैं,"

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, 1 रुपये क्लिनिक में हुई डिलिवरी

रेलवे की एक रूपये में इलाज करने वाली क्लिनिक में आठवी डिलीवरी है. ये क्लीनिक एक रूपये में यात्रियों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं. इससे पहले अप्रैल में, ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक रूपये क्लिनिक में एक लंबी दूरी की ट्रेन में एक 20 वर्षीय महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट