छेड़खानी से परेशान महिला ने काटा युवक का लिंग, फिर अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली महिला और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है
मुंबई (Mumbai) के पास डोंबिवली (Dombivali) में एक महिला ने अपने दोस्तों की मदद से 30 साल के एक शख्स का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया. दरअसल, यह शख्स पिछले कुछ महीनों से महिला के साथ छेड़खानी कर रहा था. इसी से परेशान होकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया. यह घटना मंगलवार रात को हुई जब महिला ने पीड़ित शख्स को अकेले एक जगह मिलने बुलाया और फिर महिला ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा. बाद में दोनों पुरुषों ने उस शख्स को पकड़ा और महिला ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.
घटना के बाद महिला खुद पीड़ित शख्स को पास के एक अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे डोंबिवली के एआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराने को कहा. फिलहाल पीड़ित शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह भी पढ़ें- बालिका गृह से 15 साल की बच्ची 14 फीट की दीवार फांदकर भागी, स्टाफ अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मानपाड़ा पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली महिला और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. महिला का कहना है कि उसने सबक सिखाने के लिए उस शख्स के साथ ऐसा किया. तीनों आरोपियों पर हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

