Mumbai: ऑनलाइन क्लास के दौरान जवाब न दे पाने पर महिला ने बेटी को घोपी पेंसिल और बेरहमी से की पिटाई

एक 35 वर्षीय महिला ने एक ऑनलाइन क्लास के दौरान सवालों के जवाब न दे पाने के कारण अपनी बेटी को कथित तौर पर पेंसिल धंसाई और उसे कई बार पीटा. यह घटना 21 अक्टूबर को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में हुई थी. यह घटना तब सामने आई जब महिला की छोटी बहन ने एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: पिक्साबे)

एक 35 वर्षीय महिला ने एक ऑनलाइन क्लास के दौरान सवालों के जवाब न दे पाने के कारण अपनी बेटी को कथित तौर पर पेंसिल धंसाई और उसे कई बार पीटा. यह घटना 21 अक्टूबर को मुंबई के सांताक्रूज इलाके में हुई थी. यह घटना तब सामने आई जब महिला की छोटी बहन ने एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और मां के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मां तब गुस्सा हो गई जब उसकी बेटी ऑनलाइन क्लास के दौरान उसके टीचर द्वारा पूछे गए कुछ सवालों का जवाब नहीं दे सकी. जिसके बाद महिला ने बच्ची की पीठ पर पेन्सिल घुसा दी और उसकी कई बार पिटाई की. महिला की छोटी बहन ने पुलिस में रिपोर्ट के दौरान ये बात बताई. घटना की गवाह बनी महिला की छोटी बहन ने तुरंत 1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर डायल किया. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: चोरी के संदेह में भीड़ की पिटाई से घायल शख्स ने अस्पताल में तोड़ा दम

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब एनजीओ के दो प्रतिनिधि महिला के घ र आए और घटना के बारे में पूछताछ की, तो महिला को इसका कोई पश्चाताप नहीं था. बल्कि उसने एनजीओ के लोगों से जूझने की कोशिश की. जिसके बाद महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. हालांकि पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना