मुंबई: 12 साल की बच्ची के साथ उसकी मां का प्रेमी करता था यौन शोषण, सहयोग करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

बच्ची ने आरोप लगाया कि आरोपी जब उसके घर आता था तो उसे गलत तरीके से छूता था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

मुंबई (Mumbai) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, 30 साल की एक महिला को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. महिला पर आरोप है कि उसका प्रेमी उसकी 12 साल की बेटी के साथ यौन शोषण करता था और कथित रूप से वह इसमें सहयोग करती थी. महिला की जमानत (Bail) याचिका इस हफ्ते विशेष अदालत (Special Court) ने खारिज कर दी थी. बच्ची ने बताया है कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं और मां का किसी दूसरे शख्स के साथ अफेयर है. बच्ची ने बताया कि मां पापा को नींद की गोलियां देती थी. जिसके बाद आरोपी घर पर आता था और रहता था.

बच्ची ने आरोप लगाया कि आरोपी जब उसके घर आता था तो उसे गलत तरीके से छूता था. साथ ही उसे और उसके भाई को पॉर्न वीडियो दिखाता था. बच्ची ने कहा कि उसने इस बारे में अपनी मां को बताया था लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया. फिर बच्ची ने इसे लेकर अपनी दादी और एक अन्य रिश्तेदार से शिकायत की. जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया. बच्ची की मां और उसके प्रेमी को 10 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बच्ची की मां ने कोर्ट में कहा कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है. उसने ये भी दावा किया कि पुलिस को यौन शोषण की सूचना नहीं देने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें- शॉपिंग मॉल में 10 रुपये में मिल रही थी साड़ी, खरीदने के लिए जुटी भारी भीड़, मची भगदड़

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मां ने दावा किया कि उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का कोई आरोप नहीं था. उसने दावा किया कि उसका कोई पिछला क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है और कभी किसी अपराध में शामिल नहीं रही है. बच्ची की मां ने कहा कि वह परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य है और उसे जमानत पर रिहा करने की जरूरत है. हालांकि अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि इस मामले में दोनों बच्चों का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड कराया गया है. अभियोजन पक्ष ने कहा कि जमानत मिलने के बाद पीड़ित बच्ची की मां होने के नाते वह उसे धमकाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MHADA Mumbai Lottery 2026: मुंबई में म्हाडा का घर पाने की चाहत, 2,640 फ्लैट्स के लिए अब तक 16,400 से अधिक आवेदन; जानें एप्लीकेशन की लास्ट डेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स