देश

Mumbai Water Lake Update: मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत, सातों झीलों में जलस्तर बढ़कर 61.90 फीसदी पहुंचा; जल्द खत्म हो सकती है 10% पानी की कटौती

इनमें से विहार और तुलसी झीलें मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिसर में स्थित हैं और मानसून की शुरुआत में ही 100% भरकर ओवरफ्लो होने लगी थीं. वहीं भातसा झील शहर की कुल जरूरत का सबसे बड़ा हिस्सा आपूर्ति करती है.

Mumbai Water Lake Update: मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत, सातों झीलों में जलस्तर बढ़कर 61.90 फीसदी पहुंचा; जल्द खत्म हो सकती है 10% पानी की कटौती
Mumbai Water Lake

Mumbai Water Lake Update:  मुंबई में मानसून की तेज बारिश के चलते शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों में जलभंडार तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार, 21 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे से बुधवार, 22 जुलाई 2026 सुबह 6 बजे तक बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से मुंबई को पानी देने वाली 7 झीलों का कुल जलस्तर बढ़कर 61.90% पर पहुंच गया है.

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के जल अभियंता विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झीलों के कुल जलभंडार में 4.15% की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है. लगातार हो रही इस बारिश से मुंबई में जारी 10% पानी की कटौती जल्द वापस लिए जाने की संभावना बढ़ गई है.  यह भी पढ़े: Mumbai Water Lake Update: मुंबईकरों को राहत, झीलों में बढ़ा पानी का स्तर; जल भंडार 54 फीसदी के पार पहुंचा; BMC ने सोशल मीडिया पर साझा किए आंकड़े

किन 7 झीलों से होती है मुंबई को पानी की सप्लाई?

मुंबई को दैनिक पीने के पानी की आपूर्ति 7 प्रमुख झीलों और जलाशयों के नेटवर्क के माध्यम से की जाती है. इनमें से दो झीलें शहर की सीमा के भीतर स्थित हैं, जबकि पांच झीलें पड़ोसी ठाणे और नासिक जिलों में फैली हुई हैं:

  • अपर वैतरणा (Upper Vaitarna)

  • मोडक सागर (Modak Sagar)

  • तानसा (Tansa)

  • मध्य वैतरणा (Middle Vaitarna)

  • भातसा (Bhatsa)

  • विहार (Vihar)

  • तुलसी  (Tulsi)

इनमें से विहार और तुलसी  झीलें मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिसर में स्थित हैं और मानसून की शुरुआत में ही 100% भरकर ओवरफ्लो होने लगी थीं. वहीं भातसा झील शहर की कुल जरूरत का सबसे बड़ा हिस्सा आपूर्ति करती है.

प्रतिदिन कितना लीटर पानी सप्लाई करता है BMC?

मुंबई की दैनिक पानी की मांग लगभग 4,600 मिलियन लीटर (460 करोड़ लीटर) है. इसके मुकाबले बीएमसी रोजाना इन 7 झीलों से लगभग 3,950 से 4,100 मिलियन लीटर (लगभग 400 करोड़ लीटर) पानी की आपूर्ति करता है.

सभी 7 झीलों की कुल उपयोगी भंडारण क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर (14.47 लाख करोड़ लीटर) है. पूरे साल बिना किसी रुकावट के पानी सप्लाई करने के लिए 1 अक्टूबर तक झीलों में कम से कम 100% यानी 14.47 लाख मिलियन लीटर पानी जमा होना आवश्यक माना जाता है.

10 फीसदी पानी की कटौती जल्द खत्म होने के आसार

मानसून की देरी और मई-जून में झील के जलस्तर में आई गिरावट के चलते बीएमसी ने सावधानी के तौर पर मुंबई में 10% पानी की कटौती लागू की थी. हालांकि, जुलाई के मध्य से कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के कारण स्थिति तेजी से सुधरी है.

यदि झीलों में पानी आने की यही रफ्तार कायम रही और जलस्तर 70% के पार पहुंचता है, तो बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि मुंबईकरों पर लगी 10% पानी की कटौती को जल्द ही आधिकारिक रूप से हटा लिया जाएगा. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कैचमेंट क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे जलभंडार में और सुधार होने की उम्मीद है.

Esakal

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2026 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).