Mumbai Water Cut: मुंबई में पानी की किल्लत! मरम्मत कार्य के चलते आज भी इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी; जानें प्रभावित इलाके

महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार भले ही तेज हो गई हो और मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर भी बढ़ रहा हो, लेकिन मुंबई के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

(Photo Credits Pixabay)

Mumbai Water Cut:  महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार भले ही तेज हो गई हो और मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर भी बढ़ रहा हो, लेकिन मुंबई के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अभी भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जल पाइपलाइनों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते आज 20 जून को मुंबई के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी.

आज दोपहर 1 बजे तक नहीं आयेगा पानी

दो दिन पहले BMC ने यह घोषणा की थी कि अंधेरी (पश्चिम) और वर्सोवा में जल पाइपलाइनों पर वाल्व रिप्लेसमेंट (valve replacement) का कार्य किया जाएगा.  जिसका काम  गुरुवार दोपहर 2 बजे से शुरू हैं और 20 जून दोपहर 1 बजे तक, यानी करीब 11 घंटे तक चलेगा, इस दौरान पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी.

 कंट्रोल वाल्व बदला जाएगा

 

इस दौरान बांद्रा पाइपलाइन के गोपाल कृष्ण गोखले ब्रिज के नीचे 1350 मिमी फ्लो कंट्रोल वाल्व बदला जा रहा है. वहीं वर्सोवा पाइपलाइन में 900 मिमी बटरफ्लाई वाल्व की रिप्लेसमेंट हो रही है. जिसके चलते बीएमसी की तरफ से मुंबई के इन इलाकों में 11 घंटे पानी की कटौती का ऐलान हुआ आहें.

इन इलाकों में नहीं आयेगा पानी

 मरम्मत के बाद क्या होगा फायदा?

BMC अधिकारियों के अनुसार, इस वाल्व रिप्लेसमेंट के बाद पाइपलाइनों में पानी का दबाव (pressure) पहले से अधिक हो जाएगा। इससे लोगों को बेहतर जल आपूर्ति मिलने लगेगी और रोजमर्रा की जरूरतें आसानी से पूरी होंगी. ऐसे में बीएमसी ने सभी मुंबईवासियों से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है, ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके और भविष्य में जल आपूर्ति में सुधार आ सके.

Share Now

\