देश

मुंबई के ग्रांड रोड इलाके में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, 2 लोग जख्मी, राहत बचाव कार्य जारी

इस बीच मुंबई के ग्रांट रोड (Grant Road) इलाके से खबर है कि एक बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है. इसकी सूचना पुलिस के साथ ही दमकल विभाग (Fire Department) को मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेट के अधिकारी मौजूद हैं. जहां राहत बचाव का कार्य जारी.

मुंबई के ग्रांड रोड इलाके में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, 2  लोग जख्मी, राहत बचाव कार्य जारी
ग्रांड रोड इलाके में स्थित बिल्डिंग (Photo Credits ANI)

मुंबई (Mumbai) में लगातार तीन दिन से भारी बारिश हो रही है. जिसकी वजह से कई इलाकों में  जल-जमाव की स्थित पैदा हो गई है. इस बीच मुंबई के ग्रांट रोड (Grant Road) इलाके से खबर है कि एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया है. इसकी सूचना पुलिस के साथ ही दमकल विभाग (Fire Department) को मिलने के बाद घटना स्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेट के अधिकारी मौजूद हैं. जहां राहत बचाव का कार्य जारी. फिलहाल जो ताजा जानकारी है उसके अनुसार हादसे में दो लोग घायल हुए हैं. जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका उपचार शुरू है.

घटना को लेकर दमकल विभाग से जुड़े अधिकारी अजय जाधव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हादसा ग्रांड रोड इलाके के पाववाला स्ट्रीट (Pavwala Street) की हैं. जहां एक बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है. इस हादसे में दो लोग जख्मी है. यह भी पढ़े: Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के बीच हाई टाइड, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

हादसे में बारे में बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ बजे के बाद मुंबई में तेज बारिश के चलते बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया. जिसके बाद बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में चीख पुकार होने लगी. इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस के साथ की दमकल विभाग को जिसके बाद बिल्डिंग को खाली करवाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).