मुंबई में MLA आवास में सोलापुर के 65 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, कमरा BJP नेता विजयकुमार देशमुख के नाम से था आवंटित

मुंबई विधायक निवास में बीती रात 65 वर्षीय चंद्रकांत धोत्रे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. चंद्रकांत धोत्रे सोलापुर के रहने वाले थे और बीजेपी विधायक विजय देशमुख के लिए आवंटित कमरे नंबर 408 में ठहरे हुए थे. वे कानूनी मामलों से संबंधित काम के लिए अपने भाई के साथ मुंबई आए थे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Solapur Man Dies of Suspected Heart Attack: मुंबई विधायक निवास में बीती रात 65 वर्षीय चंद्रकांत धोत्रे की हार्ट अटैक से मौत हो गई. चंद्रकांत धोत्रे सोलापुर के रहने वाले थे और बीजेपी विधायक विजय देशमुख के लिए आवंटित कमरे नंबर 408 में ठहरे हुए थे. वे कानूनी मामलों से संबंधित काम के लिए अपने भाई के साथ मुंबई आए थे.

सीने में दर्द की शिकायत के बाद तबियत बिगड़ी

सोमवार रात को अचानक चंद्रकांत धोत्रे को सीने में दर्द महसूस हुआ. कमरे में ठहरे अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत जीटी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची, और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़े: Chitrakoot Heart Attack Video: चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर शख्स को आया हार्ट अटैक, कई देर तक तड़पता रहा, रेलवे प्रशासन पर खड़े हुए सवाल

समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर पिता की गई जान

चंद्रकांत धोत्रे की मौत के बाद बेटे विजय धोत्रे ने बताया कि पिता की तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने कई बार एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर सेवा नहीं मिली, जिससे उनके पिता की असामयिक मृत्यु हुई. उन्होंने कहा कि विधायक निवास के पास एंबुलेंस की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

मामले में ADR दर्ज

मरीन ड्राइव पुलिस ने इस मामले में एक दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है, और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई. वहीं चंद्रकांत धोत्रे की मौत के बाद अंतिम कानूनी प्रकिया कर पुलिस ने उनके शव को सोलापुर भेज दिया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\