Mumbai Shocker: कार में खेलते समय में दो मासूम की दम घुटने से मौत
मुंबई से हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां दो मासूम बच्चों की कार में बंद होने की वजह से दम घुटने से मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान (5) साजिद और (7) मुस्कान के रूप में हुई है.
मुंबई, 25 अप्रैल : मुंबई से हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां दो मासूम बच्चों की कार में बंद होने की वजह से दम घुटने से मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान (5) साजिद और (7) मुस्कान के रूप में हुई है.
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे बाहर खेलने गए थे. इसके बाद दोनों ने खुद को एक कार में बंद कर लिया. इस बीच, कार के अंदर खेलते-खेलते दोनों का दम घुटने लगा. वो बाहर नहीं निकल सके. यह भी पढ़ें : Depression and Heart Disease: भारतीय मूल के शोधकर्ताओं ने डिप्रेशन और हृदय रोग के बीच संबंधों का पता लगाया
दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. परिवारवाले दोनों बच्चों के देर तक घर नहीं आने पर बाहर ढूंढते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला. काफी ढूंढने पर पता चला कि दोनों बच्चों की कार में दम घुटने से मौत हो चुकी है. मासूमों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. इससे पहले परिजनों ने बच्चों के नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

