Mumbai Shocker: मुंबई के गोरेगांव में शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने बच्चों के सामने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव स्थित भगत सिंह नगर स्लम से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. 26 वर्षीय टेम्पो ड्राइवर वासिम शेख ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी गौसिया की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी.

Representative Image | X

Mumbai Shocker: मुंबई के गोरेगांव स्थित भगत सिंह नगर स्लम से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. 26 वर्षीय टेम्पो ड्राइवर वासिम शेख ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी गौसिया की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार को तब हुई जब वासिम ने शराब खरीदने के लिए गौसिया से पैसे मांगे थे. पैसे देने से मना करने पर गुस्से में वासिम ने अपने दो बच्चों के सामने ही पत्नी का गला घोंट दिया. पुलिस के अनुसार, वासिम को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और बेवफाई के संदेह में उसने यह जघन्य अपराध किया.

हत्या के बाद आरोपी ने सास को दी जानकारी

हत्या करने के बाद वासिम ने अपनी सास को फोन कर इस भयावह घटना की सूचना दी. इसके बाद वह अपना मोबाइल फोन बंद कर मौके से फरार हो गया.मृतका की मां ने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राम मंदिर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वासिम को पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. यह भी पढ़े: Life Imprisonment to the Accused: बीमार पत्नी की हत्या के जुर्म में बुजुर्ग पति को मिली उम्र कैद की सजा, ठाणे जिले की अदालत ने सुनाया फैसला

मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में

इस हत्या की जांच सब-इंस्पेक्टर पीयूष तारे की अगुवाई में चल रही है. इस जांच में सीनियर इंस्पेक्टर अनिल ठाकरे और डीसीपी अनंत भोइटे भी सक्रिय रूप से शामिल हैं.

Share Now

\