Mumbai Shocker: बेटी ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद्द में स्थित कुरैशी नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेटी ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या कर दी. उसने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी.

Credit-(Twitter-X)

मुंबई, 3 जनवरी : मुंबई के चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन की हद्द में स्थित कुरैशी नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बेटी ने अपनी 62 वर्षीय मां की हत्या कर दी. उसने थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी. शुरुआती जांच में पारिवारिक द्वेष की बात सामने आई है. कथित तौर पर आरोपी को लगता था कि उसकी मां उससे कम और उसकी बड़ी बहन से ज्यादा प्यार करती है. मृतक महिला का नाम सबीरा बानो असगर शेख और बेटी का रेशमा बताया जा रहा है.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है. पुलिस ने बताया कि दोनों मां बेटी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था. बीती शाम भी इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई. इसके बाद आरोपी बेटी ने घर में रखे चाकू से अपनी मां पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने वाली 41 वर्षीय आरोपी बेटी का नाम रेशमा मुजफ्फर काजी है. यह भी पढ़ें : कैफे मालिक आत्महत्या: पुलिस परिवार के सदस्यों और ससुराल वालों से पूछताछ कर सकती है

सबीरा बानो अपने बेटे के साथ मुंब्रा में रहती थीं. 2 जनवरी की शाम वह अपनी बेटी से मिलने कुर्ला के कुरैशी नगर आई थीं, तभी आरोपी रेशमा अपनी मां से झगड़ने लगी. वो नाराज थी क्योंकि उसे लगता था कि मां उसकी बड़ी बहन से ज़्यादा प्यार करती है और उससे नफ़रत करती है. वहीं, इस हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चूनाभट्टी पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस आगे की जांच में जुट गई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\