Mumbai: वाहनों के लिए तीन कलर कोड वाले स्टीकर व्यवस्था पर रोक, ई-पास सिस्टम शुरू

कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के दौरान आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हो, इसलिए हाल में मुंबई पुलिस ने विविध रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था शुरू की थी जिसे अब रोक दिया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

मुंबई पुलिस (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 अप्रैल : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण लगी पाबंदियों के दौरान आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हो, इसलिए हाल में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने विविध रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था शुरू की थी जिसे अब रोक दिया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. दरअसल शुक्रवार को राज्य पुलिस ने पाबंदियों के दौरान वाहनों की अंतर-राज्य एवं अंतर-जिला आवाजाही के लिए ई-पास प्रणाली को पुन: शुरू कर दिया जिसके चलते यह फैसला लिया गया है. कुछ लोगों ने एक ही वक्त पर दो तरह की प्रणाली होने पर नाराजगी जताई थी. Maharashtra E-Pass: बहुत जरुरी काम से कहीं जाना है बाहर, तो ऐसे करें इमरजेंसी ई-पास के लिए अप्लाई, जानिए पूरा प्रोसेस. 

ऐसे लोगों का कहना था कि मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टिकर प्रणाली तथा राज्य स्तर पर आवाजाही के लिए ई-पास की व्यवस्था होने से लोगों के बीच भ्रम पैदा होगा. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था को बंद करने का फैसला शुक्रवार को लिया गया और पुलिस उपायुक्त (परिचालन) की ओर से इस बाबत आदेश कल रात को जारी किया गया.’’ उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मुंबई में निषेधाज्ञा लगाई है. पुलिस ने मुंबई के लिए विभिन्न रंगों के कोड वाली व्यवस्था पिछले हफ्ते ही शुरू की थी. यह भी पढ़ें : Maharashtra: CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ दर्ज की FIR, कई ठिकानों पर तलाशी शुरू

इस प्रणाली के तहत चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी और चिकित्सा उपकरणों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के लिए लाल रंग के स्टिकर दिए गए थे जबकि राशन, सब्जियां, बेकरी तथा अन्य खाद्य पदार्थ वाले वाहनों के लिए हरे रंग के स्टिकर थे. आपात एवं आवश्यक सेवाओं के कर्मियों के वाहनों के लिए पीले रंग के स्टीकर थे. हालांकि शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे ने आपात एवं आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों के लिए पूरे राज्य में ई-पास की व्यवस्था शुरू की. एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रंग के कोड वाली स्टिकर व्यवस्था को रोकने के फैसले की जानकारी मुंबई के सभी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट