अनुष्का-कैटरीना को बाइक सिखाने वाली ट्रेनर ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली चेतना पिछले कई सालों से मुंबई में रहकर महिलाओं को बाइक रेसिंग की ट्रेनिंग देती थीं. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को बाइक चलाना सिखाई है.
मुंबई: कई बड़े स्टार्स को बाइक ट्रेनिंग दे चुकी कोच चेतना पंडित ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार वह मुंबई के गोरेगांव ईस्ट के पद्मावती नगर में किराए के फ्लैट में रहती थी. बताना चाहते है कि चेतना बॉलीवुड की कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस को मोटरसाइकिल चलाना सिखाया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पेशे से मोटरसाइकिल रेसर चेतना पंडित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया करती थीं.
ज्ञात हो कि कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली चेतना पिछले कई सालों से मुंबई में रहकर महिलाओं को बाइक रेसिंग की ट्रेनिंग देती थीं. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए एक्ट्रेस को बाइक चलाना सिखाई है.
बता दें कि जिस वक्त चेतना ने सुसाइड किया, कमरे में उनके रूममेट्स नहीं थे.जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस चेतना को पंखे से उतारकर अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
गौरतलब है कि चेतना पंडित ने ‘धूम 3’ में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बाइक राइडिंग सिखाई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने अनुष्का शर्मा और श्रद्धा कपूर तक बाइक चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

