Mumbai Milk Price Hike: मुंबई में 1 सितंबर से तबेला दूध होगा महंगा, प्रति लीटर 9 रुपये बढ़ेंगे दाम; जानें क्या है वजह
दूध उत्पादकों के अनुसार, तबेला दूध की नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू होंगी और 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगी. उत्पादकों का कहना है कि डेयरी पशुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पशुओं के चारे पर बढ़ते खर्च के कारण दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
Mumbai Tabela Milk Price Hike: मुंबई में 1 सितंबर से तबेला (डेयरी फार्म) दूध की कीमतों में बड़ा इजाफा होने जा रहा है. शहर के दूध उत्पादकों ने प्रति लीटर 9 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. यह बढ़ोतरी त्योहारी सीजन से ठीक पहले लागू होगी, जिससे रोजाना ताजा तबेला दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. फिलहाल मुंबई में तबेला दूध 93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जो 1 सितंबर 2026 से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. Maharashtra Milk Price Hike: महंगाई की मार! महाराष्ट्र में आज से गाय-भैंस का दूध 2 रूपया हुआ महंगा, जानें नए रेट
1 सितंबर से लागू होंगी नई कीमतें
दूध उत्पादकों के अनुसार, तबेला दूध की नई दरें 1 सितंबर 2026 से लागू होंगी और 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगी. उत्पादकों का कहना है कि डेयरी पशुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पशुओं के चारे पर बढ़ते खर्च के कारण दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है.
तबेला दूध के दाम क्यों बढ़ाए गए?
दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में डेयरी फार्म चलाने की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे 93 रुपये प्रति लीटर की मौजूदा कीमत पर दूध बेचना मुश्किल हो गया था. अनाज समेत कई तरह के पशु आहार की कीमतों में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा चारा और ऑयल केक की बढ़ती कीमतों ने भी दूध उत्पादन की लागत बढ़ा दी है. ऐसे में कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था.
मुंबई के परिवारों पर पड़ेगा सीधा असर
प्रति लीटर 9 रुपये की बढ़ोतरी का सीधा असर उन परिवारों के बजट पर पड़ेगा, जो रोजाना तबेला दूध का इस्तेमाल करते हैं. त्योहारी सीजन से ठीक पहले हुई यह बढ़ोतरी मुंबईकरों के लिए एक और अतिरिक्त खर्च लेकर आई है. अब 1 सितंबर से मुंबई में तबेला दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 102 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे, जबकि अभी इसकी कीमत 93 रुपये प्रति लीटर है.