Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रविवार को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय, प्लेटफॉर्म और रूट की जानकारी जरूर जांच लें. मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, रूट डायवर्जन और रद्दीकरण होने की संभावना है.
Mumbai Mega Block on 4 October: मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है. रविवार, 4 अक्टूबर को रेलवे की ओर से रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों के लिए सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन पर मेगा ब्लॉक लगाया जाएगा. इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई सेवाओं के रूट और प्लेटफॉर्म में बदलाव किया जाएगा. यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर जांचने की सलाह दी गई है.
सेंट्रल लाइन पर कहां रहेगा ब्लॉक?
सेंट्रल रेलवे के अनुसार CSMT से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान कई स्लो लोकल ट्रेनों को CSMT और विद्याविहार के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और वे चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेंगी.
हार्बर लाइन पर कौन-सी सेवाएं रहेंगी बंद?
हार्बर लाइन पर वाशी से पनवेल के बीच अप और डाउन लाइन पर सुबह 11:05 बजे से शाम 4:05 बजे तक ब्लॉक रहेगा. इस दौरान पनवेल और CSMT के बीच हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए CSMT और वाशी के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
ट्रांस-हार्बर लाइन पर क्या रहेगा असर?
ट्रांस-हार्बर लाइन पर पनवेल और ठाणे के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं ब्लॉक के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी. वहीं ठाणे से वाशी और नेरुल के बीच लोकल सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी.
यूरन लाइन पर नहीं रहेगा कोई ब्लॉक
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यूरन लाइन पर 4 अक्टूबर को कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा और यहां ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी.
वेस्टर्न लाइन पर भी रहेगा जंबो ब्लॉक
वेस्टर्न रेलवे बोरीवली और राम मंदिर स्टेशनों के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अप फास्ट और पांचवीं लाइन पर चार घंटे का जंबो ब्लॉक लगाएगी. इस दौरान अप फास्ट ट्रेनें अप स्लो/छठी लाइन से चलाई जाएंगी, जबकि पांचवीं लाइन की ट्रेनें डाउन फास्ट लाइन से संचालित होंगी. कुछ उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ अंधेरी तथा बोरीवली सेवाएं हार्बर लाइन पर गोरेगांव तक ही संचालित की जाएंगी.
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रविवार को यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय, प्लेटफॉर्म और रूट की जानकारी जरूर जांच लें. मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव, रूट डायवर्जन और रद्दीकरण होने की संभावना है.