Mumbai: मुंबई में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद, दुबई से चल रहा था नेटवर्क

मुंबई पुलिस ने वसई के पेल्हर इलाके में एक एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां करोड़ों रुपए की नशीली दवाएं और केमिकल का जखीरा बरामद किया गया. इस कार्रवाई ने नशे के कारोबार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की परतें खोल दी हैं.

मुंबई, 26 अक्टूबर : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने वसई के पेल्हर इलाके में एक एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां करोड़ों रुपए की नशीली दवाएं और केमिकल का जखीरा बरामद किया गया. इस कार्रवाई ने नशे के कारोबार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. यह कार्रवाई मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और तिलक नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में स्थित पेल्हर के रशीद कंपाउंड में एक केमिकल फैक्ट्री की आड़ में एमडी ड्रग्स बनाई जा रही है. जानकारी की पुष्टि होते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारा.

छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, केमिकल और एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल मिला. पुलिस ने लगभग 7 किलो एमडी ड्रग्स और करोड़ों रुपये के केमिकल ज़ब्त किए हैं. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, जब्त की गई ड्रग्स और सामग्री की कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. पुलिस ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि, जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड दुबई से ऑपरेट कर रहा था. मुंबई पुलिस अब दुबई में बैठे इस सरगना के कनेक्शन और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है. पुलिस को शक है कि आरोपी ने भारत में कई जगहों पर इसी तरह की अवैध फैक्ट्रियां चला रखी हैं. यह भी पढ़ें : Mumbai Fire Breaks: कांदिवली की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 8 घायल, तीन आईसीयू में भर्ती

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनसे इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ड्रग्स कहां सप्लाई की जा रही थी और कौन-कौन लोग इस कारोबार में शामिल हैं. मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह कार्रवाई हमारे अभियान 'ड्रग्स फ्री मुंबई' का हिस्सा है. हमने करोड़ों रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है." मुंबई पुलिस का कहना है कि शहर और उपनगरीय इलाकों में चल रहे ड्रग्स रैकेट्स पर निगरानी और तेज की जाएगी ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\