मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को गुजरात के कॉलर से मिली मौत की धमकी

मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ,जिसने कथित तौर पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और उनके सचिव को पिछले महीने मौत की धमकी दी थी.

मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई (Mumbai) पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ,जिसने कथित तौर पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) और उनके सचिव को पिछले महीने मौत की धमकी दी थी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पेडनेकर और उनके सहयोगी दोनों के मोबाइल नंबरों पर 22 दिसंबर की शाम को अज्ञात नंबर से कॉल किया गया और कॉल करने वाले ने हिंदी में बात की.

पेडनेकर ने कहा, "कॉल करने वाले ने दावा किया कि वह जामनगर (गुजरात) से फोन कर रहा था. उसने मुझे धमकी दी. इसके बाद मैंने संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे-पाटिल से संपर्क किया और फिर आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई." उन्होंने कहा कि वह उस शाम बीएमसी मुख्यालय में सहयोगियों के साथ बैठक में व्यस्त थीं और पहले कॉल को अनदेखा कर दिया.

यह भी पढ़े: मुंबई: शिवसेना फिर बनी BMC की किंग, किशोरी पेडणेकर बनीं नई मेयर.

कुछ मिस्ड कॉल के बाद, व्यक्ति ने उनके सचिव को फोन किया और जान से मारने की धमकी दी, और यहां तक कि एक मौत की धमकी वाला संदेश भी भेजा. उन्होंने कहा, "वह मुझे भद्दी भाषा में गालियां देता रहा और मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी, और कहा कि अगर मैं पुलिस से शिकायत करुं गी तो वह मुझे मार देंगे."

हालांकि सूत्रों के मुताबिक, कॉल करने वाले को कथित तौर पर ट्रैक किया गया है और उसे कब्जे में लेने के लिए एक टीम भेजी गई थी, लेकिन घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों को एक और मौका, e-KYC की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, ऐसे करें पूरी प्रक्रिया

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट