Mumbai Water Lakes Update 24 July: मुंबई को बड़ी राहत, दो झीलों के बाद तांसा झील भी ओवरफ्लो, जलाशयों में 87.24% पानी जमा
बीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में 24 जुलाई सुबह 6 बजे तक कुल 87.24% पानी संग्रहित हो चुका है। यह आंकड़ा मुंबईवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है.
Mumbai Water Lakes Update 24 July: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली सातों झीलों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मिडल वैतरणा और मोदक सागर के बाद अब तांसा झील भी ओवरफ्लो होकर बहने लगी है. यह झील मंगलवार, 23 जुलाई की शाम को ओवरफ्लो हुई, जिसकी जानकारी बीएमसी ने बुधवार को साझा की.
24 जुलाई तक झीलों में 87.24% पानी जमा
बीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में 24 जुलाई सुबह 6 बजे तक कुल 87.24% पानी संग्रहित हो चुका है। यह आंकड़ा मुंबईवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. यह भी पढ़े: Mumbai Water Lakes Update 23 July: महाराष्ट्र में बारिश से मुंबईकरों को बड़ी राहत, झीलों में अब तक 86.88 फीसदी जमा हुआ पानी
पहले भर चुके हैं ये दो जलाशय
महाराष्ट्र में इस बार अच्छी बारिश के चलते पहले मिडल वैतरणा डैम ओवर फ्लो होकर बहने लगे. जिसके बाद 7 जूलिया को बीएमसी ने तीन गेट खोल दिए. वहीं मोदक सागर बांध 9 जुलाई को पूरी तरह भरने के बाद ओवर फ्लो होकर बहने लगा.
तांसा झील की क्षमता
ठाणे जिले में स्थित तांसा झील की कुल जलधारण क्षमता 14,508 मिलियन लीटर है। यह झील इससे पहले भी 26 जुलाई 2023 और 24 जुलाई 2024 को ओवरफ्लो हुई थी.
कहां-कहां हैं ये झीलें?
मुंबई की करीब दो करोड़ आबादी वाले शहर को को पीने योग्य पानी मुख्य रूप से
टुलसी, विहार, भातसा, मोदक सागर, तांसा, अपर वैतरणा और मिडल वैतरणा से होता हैं. ये सभी झीलें मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

