मुंबई में गणेशोत्सव पर BEST का श्रद्धालुओं को तोहफा, 24 सितंबर तक कोलाबा, गिरगांव समेत इन प्रमुख रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त नाइट बसें
मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान पंडालों के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बेस्ट (BEST) उपक्रम ने 14 से 24 सितंबर तक अतिरिक्त नाइट बसें चलाने का निर्णय लिया है. ये बसें कोलाबा, गिरगांव, लालबाग, परेल और दादर से उत्तर-पश्चिम मुंबई की ओर देर रात संचालित होंगी.
Ganeshotsav Festival: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बप्पा के दर्शन के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (BEST) उपक्रम ने बड़ा कदम उठाया है. गौरी-गणपति विसर्जन के बाद सार्वजनिक गणेश मंडलों में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 14 सितंबर जो बेस्ट की तरफ से सेवा एक दिन पहले सोमवार से शुरू कर दी गई है. वह सेवा 24 सितंबर 2026 तक विशेष अतिरिक्त नाइट बस सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है.
यह विशेष सेवा देर रात से लेकर सुबह तक उपलब्ध रहेगी, जिससे लालबाग, परेल और दक्षिण मुंबई के प्रमुख गणेश पंडालों से दर्शन कर लौटने वाले यात्रियों को आसानी से परिवहन साधन मिल सके. यह भी पढ़े: Lalbaugcha Raja Live Darshan: लालबागचा राजा के आज दूसरे दिन, घर बैठे ऐसे करें बप्पा के दर्शन; पाएं आशीर्वाद
यहां पढ़ें पोस्ट
BEST will operate additional night bus services between Colaba, Girgaon, Lalbaug, Parel and Dadar from September 14 to 24 to cater to the increased number of devotees visiting public Ganpati pandals after Gauri-Ganpati immersion. Extra buses will be deployed on routes A-4, A-8,…
— Richa Pinto (@richapintoi) September 15, 2026
इन प्रमुख रूटों पर तैनात की जाएंगी अतिरिक्त बसें
बेस्ट प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मुंबई और उपनगरों को जोड़ने वाले 10 प्रमुख बस मार्गों पर अतिरिक्त बसें उतारी जाएंगी.
यह विशेष व्यवस्था मुख्य रूप से रूट नंबर A-4, A-8, A-21, A-25, A-42, A-44, 51, 64, 66 और 69 पर लागू रहेगी. इन रूटों के जरिए श्रद्धालु कोलाबा, गिरगांव, लालबाग, परेल और दादर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से मध्य व पश्चिमी उपनगरों की ओर आसानी से आवागमन कर सकेंगे.
देर रात तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
आमतौर पर गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा, गणेश गल्ली और मुंबई के अन्य प्रसिद्ध पंडालों में दर्शन के लिए रात के समय लाखों की संख्या में भक्त जुटते हैं.
देर रात लोकल ट्रेनों में भीड़ और ऑटो-टैक्सी की किल्लत से बचाने के लिए बेस्ट ने बसों के फेरे बढ़ाने का खाका तैयार किया है. रात 10:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक चलने वाली ये अतिरिक्त बसें यात्रियों को सीधा और सुरक्षित विकल्प प्रदान करेंगी.
प्रमुख डिपो से संचालित होंगी बसें
यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बेस्ट उपक्रम ने शहर के विभिन्न प्रमुख बस डिपो से इन अतिरिक्त गाड़ियों के परिचालन की योजना बनाई है.
इनमें ओशिवरा, सांताक्रुज, बांद्रा, दादर, बैकबे, मुंबई सेंट्रल और वर्ली जैसे मुख्य डिपो शामिल हैं. परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे देर रात यात्रा के लिए सार्वजनिक बसों का अधिकतम उपयोग करें और यातायात नियमों व सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2026 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

