देश

मुंबई: परेल में प्रीमियर सिनेमा के पास लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई के परेल इलाके में सोमवार शाम एक इमारत में आग लगी. मिली जानकारी के अनुसार यह इमारत प्रीमियर टाकीज के पास स्थित है. आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं आई है. दमकल के अधिकारी आग बुझाने के काम में लग गए है.

मुंबई: परेल में प्रीमियर सिनेमा के पास लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: मायानगरी मुंबई के परेल इलाके में सोमवार शाम एक इमारत में आग लगी. मिली जानकारी के अनुसार यह इमारत प्रीमियर टॉकीज के पास स्थित है. आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियों को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान होने की खबर नहीं आई है. दमकल के अधिकारी आग बुझाने के काम में लग गए है. स्थानीय लोगों को माने तो आग आग लगने के बाद आस- पास बिल्डिंग से धुवां निकलने के बाद  इसकी जानकारी दमलकल विभाग के अधिकारियों को दी गई.

इसके बाद दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर पहुच गए .

बता दें कि पिछले हफ्ते बुधवार को परेल इलाके में स्थित क्रिस्टल टावर 16 वीं मंजिला पर आग लग गई थी. इस आग में 4 लोगों की मौत हुआ थी वही करीब 14 लोग घायल हुए थे. घटना के बाद सभी लोगों को मुंबी के केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2018 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).