Mumbai: भारतीय रेलवे की विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ, CST स्टेशन पर कुछ इस तरह किया गया सेलिब्रेट (View Pics)

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) पर भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ पर एक दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला. यहां के लोकल ट्रेन मोटरमेन ने ट्रेनों पर फूलों की मालाएं डालने के बाद मिठाइयां बांटकर सेलिब्रेट किया.

Mumbai Local Train- Photo Credits WC

100 Years of Indian Railways Electrification: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) पर भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ पर एक दिल छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला. यहां के लोकल ट्रेन मोटरमेन ने ट्रेनों पर फूलों की मालाएं डालने के बाद मिठाइयां बांटकर सेलिब्रेट किया. वहीं सीएसटी स्टेशन पर भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.

पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट साझा किया. पोस्ट में लिखा गया, "भारतीय रेल के विद्युतीकरण के 100 साल का गौरवशाली सफर!" इसके साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि 16 अप्रैल 1853 को भारत में पहली ट्रेन चली और 3 फरवरी 1925 को मुंबई में देश की पहली विद्युत रेल दौड़ी. 2025 में भारतीय रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के साथ, भारत अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के 100% विद्युतीकरण की ओर बढ़ रहा है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय रेलवे के स्वच्छ, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है. यह भी पढ़े: Railway New Time Table: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ से गुजरने वाली 18 ट्रेनों का समय बदला, भारतीय रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल

भारतीय रेलवे की विद्युतीकरण की 100वीं वर्षगांठ

देखें पोस्ट:

CST स्टेशन पर ख़ास प्रदर्शनीय

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) स्टेशन पर भारतीय रेलवे ने विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. जो भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि को बता रहा हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\