Mumbai: मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में लिया

मुंबई में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शनिवार को मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे. इसी दौरान, पुलिस ने वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में ले लिया.

मुंबई, 23 अगस्त : मुंबई में विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख समेत महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता शनिवार को मालाड स्थित मालवणी टाउनशिप स्कूल के निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे. इसी दौरान, पुलिस ने वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख को हिरासत में ले लिया.

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा गरीब बच्चों की शिक्षा छीनकर मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है. हिरासत में लिए जाने से पहले सांसद वर्षा गायकवाड़ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 100 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए इन स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित की गई थी, लेकिन अब भाजपा इसे खत्म करना चाहती है. वर्षा गायकवाड़ ने सवाल करते हुए कहा, "स्कूल में लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं. सरकार ने 100 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद इसको अचानक निजी हाथों में सौंपने का काम क्यों किया है? जब मुंबई महानगर पालिका ने पूरा खर्चा उठाया है तो वह इस स्कूल को क्यों नहीं चला रही है, क्यों इसे दूसरों को सौंपा जा रहा है?" यह भी पढ़ें : Bank Fraud Case: बैंक धोखाधड़ी मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के छह ठिकानों पर सीबीआई की रेड

उन्होंने आगे कहा कि महानगर पालिका के पैसों से बनाए गए स्कूल वही चलाए, इसलिए हम यहां आए हैं. कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हम यहां सरकार के मंत्री से मिलने आए, हमारी आवाज को सुना जाना चाहिए. इस दौरान, कांग्रेस विधायक असलम शेख ने सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाए कि सरकार स्कूलों को बेचने का काम कर रही है. हम इसका विरोध करते हैं. महानगर पालिका के एक भी स्कूल को निजी हाथों में सौंपने नहीं देंगे. गरीब के बच्चे अच्छे से पढ़ें, यही सोच है और इसके लिए अगर गिरफ्तार किया जाता है तो हम तैयार हैं

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड