Mumbai Weather: मुंबई में वीकेंड पर भारी बारिश का अलर्ट, रायगढ़, कोंकण के लिए भी IMD की चेतावनी

मुंबई में शुक्रवार, 25 जुलाई की सुबह से ही जोरदार बारिश की शुरुआत हो गई है. शहर के कई इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिली, जिससे ट्रैफिक, लोकल ट्रेन और जनजीवन प्रभावित हुआ.

Representational Image | PTI

Mumbai Rains: मुंबई में शुक्रवार, 25 जुलाई की सुबह से ही जोरदार बारिश की शुरुआत हो गई है. शहर के कई इलाकों में लगातार बारिश देखने को मिली, जिससे ट्रैफिक, लोकल ट्रेन और जनजीवन प्रभावित हुआ. मौसम विभाग ने वीकेंड तक बारिश तेज होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है – "सावधान रहें और जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार रहें".

बारिश का असर लोकल ट्रेनों पर भी पड़ा है. शुक्रवार को ट्रेनों में 10 से 12 मिनट की देरी हुई, और कई लाइनों पर गति कम कर दी गई ताकि कोई हादसा न हो. दृश्यता कम होने की वजह से ये कदम एहतियात के तौर पर उठाए गए हैं.

ठाणे, रायगढ़, कोकण और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश का अलर्ट

ठाणे में शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर "भारी से बहुत भारी बारिश" की चेतावनी जारी की गई है. रायगढ़ में भारी बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था. कोंकण-गोवा क्षेत्र और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में भी भारी बारिश की संभावना है. मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

पुलिस की सलाह: घर में रहें, तटीय इलाकों से बचें

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार सुबह अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के चलते नागरिकों से अपील है कि जब तक बेहद जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें. तटीय इलाकों से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं." "हमारे अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट पर हैं. किसी भी आपात स्थिति में 100 / 112 / 103 पर कॉल करें."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Winner Prediction:लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी