Mumbai BEST Bus Accident: मुलुंड चेक नाका पर BEST बस की चपेट में आने से 56 वर्षीय महिला की मौत, हादसे का वीडियो आया सामने
मृतक महिला की पहचान 56 वर्षीय जयंश्री भानाजी परमार के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुलुंड चेक नाका के पास हुआ. दुर्घटना के समय BEST की बस रूट C-512/35 पर नेरुल बस स्टेशन से मुलुंड चेक नाका बस स्टेशन की ओर जा रही थी.
Mumbai BEST Bus Accident: मुंबई के मुलुंड चेक नाका इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई. महिला सड़क पार कर रही थी, तभी BEST (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) की एक बस ने उसे कुचल दिया. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मृतक महिला की पहचान 56 वर्षीय जयंश्री भानाजी परमार के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुलुंड चेक नाका के पास हुआ. दुर्घटना के समय BEST की बस रूट C-512/35 पर नेरुल बस स्टेशन से मुलुंड चेक नाका बस स्टेशन की ओर जा रही थी.
मुंबई में BEST बस की चपेट में आने से महिला की मौत:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी, तभी बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.
बताया जा रहा है कि मृतक महिला बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में स्वच्छता कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं. हालांकि पुलिस इस संबंध में सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही है.
पुलिस ने दुर्घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही बस चालक से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.