Malwani Woman Murder: मुंबई के मालवणी में अर्धनग्न अवस्था में 46 वर्षीय महिला की मिली लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मालवणी पुलिस स्टेशन के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर नजर रखे हुए है.

(Photo Credits Pixabay)

Malwani Woman Murder: मुंबई के मालवणी इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब मालवणी पुलिस ने एक 46 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका की पहचान हो चुकी है. वह चरकोप की रहने वाली थी. उसके परिवार में मां, भाई और 13 वर्षीय एक बेटी हैं. पुलिस के अनुसार शव मुख्य सड़क से दूर एक कच्ची सड़क पर मिला, जहां ड्रेनेज कवर का निर्माण कार्य चल रहा है. पुलिस के अनुसार शव की स्थिति और स्थान को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मालवणी पुलिस स्टेशन के अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर नजर रखे हुए है. यह भी पढ़े: Mumbai Businessman Murder Case: मुंबई के कांदिवली मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पैसे के लिए बेटे और बिजनेस पार्टनर ने सुपारी देकर करवाई थी हत्या

लिव-इन पार्टनर ने महिला और बेटे पर किया हमला

वहीं मालवणी के जूलियस वाड़ी इलाके से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू हिंसा के एक मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर क्रूरता से हमला किया और उनके साढ़े तीन वर्षीय बेटे को इलेक्ट्रिक तार से गला घोंटकर मारने की कोशिश की.

चीख पुकार  के बीच बची जान

घटना के दौरान महिला ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई, जिसके बाद मालवणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मां और बच्चे की जान बचा ली.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\