Govandi Shocker: मुंबई के गोवंडी में क्रिकेट सिखाने के बहाने 13 वर्षीय लड़की से यौन शोषण, 40 वर्षीय कोच गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी, जो रणजी ट्रॉफी में खेल चुका है, देवनार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक नगरपालिका मैदान पर बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देता था. पीड़िता, जो घाटकोपर की निवासी है, उसकी शिष्या थी. आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीड़िता पर कई बार यौन शोषण किया.

(Photo Credits Pixabay)

Govandi Shocker: मुंबई के गोवंडी इलाके में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के गंभीर मामले में देवनार पुलिस ने 40 वर्षीय क्रिकेट कोच को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कथित तौर पर क्रिकेट सिखाने के बहाने पीड़िता का यौन शोषण किया. इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है.

आरोपी बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देता था

पुलिस के अनुसार, आरोपी, जो रणजी ट्रॉफी में खेल चुका है, देवनार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत एक नगरपालिका मैदान पर बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देता था. पीड़िता, जो घाटकोपर की निवासी है, उसकी शिष्या थी. आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीड़िता पर कई बार यौन शोषण किया. यह भी पढ़े: Mumbai Rape Case: मुंबई के आरे कॉलोनी में चलती ऑटो रिक्शा में 20 वर्षीय महिला से रेप, आरोपी ड्राइवर UP से गिरफ्तार

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने पीड़िता का यौन शोषण किया था. एक दिन पहले जब उसने फिर से ऐसी घिनौनी हरकत करने की कोशिश की, तो पीड़िता ने साहस दिखाते हुए इसका विरोध किया और तुरंत अपने परिवार को इसकी जानकारी दी. परिवार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. चूंकि यह घटना देवनार पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई, इसलिए मामला देवनार पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया.

पुलिस की कार्रवाई

दियोनार पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना  है कि  प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी.

 

इन धाराओं में केस दर्ज

देवनार पुलिस के अनुसार  आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड