कोरोना संकट के बीच मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समाज से की सोशल डिस्टेंसिंग की अपील, कहा- रमजान में घरों से ही करें इबादत

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समाज से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 24 अप्रैल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान के महीने में ईदगाहों में जाने से बचें और घरों पर ही नमाज अदा करें.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credit-ANI)

देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है. केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रही है. लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 8 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने मुस्लिम समाज से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 24 अप्रैल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान के महीने में ईदगाहों में जाने से बचें और घरों पर ही नमाज अदा करें.

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "संभवतः 24 अप्रैल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है और रमजान के पवित्र महीने में लोग मस्जिदों में और अन्य धार्मिक स्थलों पर इबादत करते हैं. इन जगहों पर रोजा इफ्तार के अलावा कई कार्यक्रम होते हैं, लेकिन अभी विपरित परिस्थितियां है और संकट के हालात हैं, और पूरी दुनिया में सऊदी अरब से लेकर तमाम इस्लामिक देशों सहित पूरी दुनिया नें सभी इस तरह के धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई है. कहीं भी इस तरह के भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं. Eid Mubarak 2019 Wishes & Messages: ईद-उल-फितर के पाक मौके पर भेजें ये शानदार WhatsApp Stickers, GIF Images, SMS, Facebook Greetings और अपने प्रियजनों से कहें ईद मुबारक !

मुख्तार अब्बास नकवी ने की अपील-

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, आज हमने सभी धर्मगुरुओं, प्रमुख इमामों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और देशभर के वक्फ बोर्ड से चर्चा की है और उनसे अपील की है कि वो लोगों में जागरुकता पैदा करें. वो लोगों से अपील करें कि रमजान के पवित्र महीने में इबादत और इफ्तार अपने घरों पर करें. किसी भी जगह भीड़भाड़ करने से बचें."

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 9152 हो चुकी है. इनमें से 7987 एक्टिव केस हैं और 856 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. कोरोना के चलते अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना संक्रमण के चलते 35 लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट