MP: जिंदगी की जंग हार गई सृष्टि, 55 घंटे से बोरवेल में फंसी थी मासूम, सीएम शिवराज ने जताया दुख

सृष्टि के बाहर आते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है.

(Photo Credit : Twitter)

Sehore Borewell Rescue: सीहोर में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची  सृष्टि को बाहर तो निकाल लिया गया, हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका. करीब 55 घंटे बाद तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. सृष्टि के बाहर आते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताया है.

तीन दिन पहले मुंगावली में ढाई साल की सृष्टि 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी. तब वह 20 फीट की गहराई पर फंसी थी. लेकिन वह खिसकते-खिसकते 100 फीट की गहराई तक पहुंच गई. ये भी पढ़ें- Bihar: फ्लाईओवर के पिलर के बीच फंसे मासूम की नहीं बच सकी जान, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया था बाहर

100 फीट अंदर फंसे होने के कारण बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसके बाद उसे पिछले तीन दिनों से पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई. उसे बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें दिन रात अभियान में जुटे हुए थे. सीएम शिवराज सिंह और अधिकारियों की टीम बचाव अभियान की निगरानी कर रही थी. वे जिले के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में थे.

डीसी आशीष तिवारी ने बताया कि 'सूचना मिलते ही भारतीय सेना सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को मौके पर पहुंचने के लिए अलर्ट कर दिया गया. गुजरात से रोबोट के साथ एक्सपर्ट भी बुलाए गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद हम बच्ची को नहीं बचा सके.'

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड