देश

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: पीताम्बरा पीठ मंदिर में राहुल गांधी ने किए दर्शन, जनसभा को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत दतिया में पीताम्बरा पीठ के दर्शन और पूजा पाठ से की। चुनाव प्रचार अभियान समिति के समन्वयक मनीष राजपूत ने बताया कि राहुल सोमवार सुबह लगभग 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: पीताम्बरा पीठ मंदिर में राहुल गांधी ने किए दर्शन, जनसभा को करेंगे संबोधित
पीताम्बरा पीठ मंदिर में दर्शन अकेरते राहुल (Photo Credits ANI)

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत दतिया में पीताम्बरा पीठ के दर्शन और पूजा पाठ से की. चुनाव प्रचार अभियान समिति के समन्वयक मनीष राजपूत ने बताया कि राहुल सोमवार सुबह लगभग 11 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वह दतिया पहुंचे जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की.

राहुल के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। दोनों नेता ग्वालियर से हेलिकॉप्टर द्वारा दतिया पहुंचे. तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल दतिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.वह इसके बाद हेलिकॉप्टर से 2.30 बजे डबरा पहुंचेंगे जहां वह एक और जनसभा को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश: कार्यकताओं से बोले राहुल गांधी, कहा सत्ता में आते ही तीनों राज्यों में जनजातीय कानून लागू करेंगे

राहुल वहां से ग्वालियर पहुंचकर सिंधिया राजघराने के माधव राव सिंधिया की समाधि पर श्रद्घांजलि अर्पित करेंगे और शाम 5.30 से 7.30 बजे तक ग्वालियर शहर में रोड शो करेंगे। उसके बाद फूल बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे. दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो स्थानों पर रोड शो करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सभी कार्यक्रमों में राहुल के साथ रहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2018 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).