शिवराज की धमकी से डरे राहुल गांधी, अपने बयान पर मारी पलटी, कहा- कन्फ्यूज हो गया था
राहुल गांधी के इस बयान के बाद ही सीएम शिवराज सिंह चौहान भड़क गए थे जिसके बाद उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी उनके बेटे पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं अगर वे माफी नहीं मांगते हैं, तो कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो जाएंगे
भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयान से पलटी मार ली. उन्होंने कहा कि बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि मैं कल कन्फ्यूज हो गया था. उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री तो पनामा में नहीं बल्कि ई-टेंडरिंग और व्यापमं घोटाले किए हैं. उन्होंने सोमवार को जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम पनामा पेपर्स घोटाले में शामिल है.
राहुल गांधी के इस बयान के बाद ही सीएम शिवराज सिंह चौहान भड़क गए थे जिसके बाद उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी उनके बेटे पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं अगर वे माफी नहीं मांगते हैं, तो कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो जाएंगे.
BJP mein itna brashtachaar hai ki main kal confuse ho gaya tha. Madhya Pradesh ke CM ne Panama nahi kiya unhone to e tendering aur vyapam scam kiye hain: Rahul Gandhi on his earlier remark that MP CM's son was named in Panama papers (file pic) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/wzqWm4vQQk
— ANI (@ANI) October 30, 2018
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा, पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं. हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो @RahulGandhi जी ने मेरे बेटे @yuva_kartikey का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहा कर, सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है.
पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो @RahulGandhi जी ने मेरे बेटे @yuva_kartikey का नाम पनामा पेपर्स में आया है कहा कर, सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 29, 2018
राहुल गांधी ने कहा था
राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे थे. जहां उन्होंने झाबुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, ''उधर चौकीदार, इधर मामाजी; मामाजी के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में निकलता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. महाकुंभ, ई-टेंडरिंग में मामाजी पैसा बनाते हैं.'' इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 15 साल के बीजेपी शासन काल में मध्यप्रदेश के जनता के लिये कुछ नहीं किया गया बल्कि यहां व्यापम, ई टेंडरिंग जैसे घोटाले हुए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2018 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

